‘इंडियाज नेक्स्ट..’ में कंगना का खुशी से स्वागत करूंगा : करण

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि आगामी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में वह अभिनेत्री कंगना रनौत का अतिथि के तौर पर खुशी से स्वागत करेंगे।

मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि आगामी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में वह अभिनेत्री कंगना रनौत का अतिथि के तौर पर खुशी से स्वागत करेंगे।

करण से पूछा गया कि क्या कंगना रनौत को इस शो में आमंत्रित किया जाएगा? इस पर करण ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी स्टार प्लस उन्हें आमंत्रित करेगा हम उनका खुशी से स्वागत करेंगे। हमारा दिल बड़ा है, हमारा घर सबके लिए खुला है।”

उन्होंने कहा, “हम खुशी, प्यार और सम्मान के साथ उनका इस शो पर स्वागत करेंगे।”

कंगना ने वर्ष 2017 में करण के ही शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचकर उन पर परिवारवाद का झंडा बुलंद का आरोप लगाया तभी से इन दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है।

करण और रोहित शेट्टी ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में निर्णायक की भूमिका में दिखेंगे। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी।

इसका प्रसारण 13 जनवरी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493