‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की स्क्रीनिंग में मलाइका, सोनम भी पहुंचीं

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। परिवार के सदस्यों और करीबियों के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर ने गुरुवार को मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इसमें उनकी गर्लफ्रेंड बताई जा रहीं मलाइका अरोड़ा से लेकर उनकी बहन अंशुला सहित कई और सितारों ने भी शिरकत की।

सोनम कपूर, वरुण धवन व उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, करण जौहर, जावेद अख्तर, बोनी कपूर, मोहित मारवाह, खुशी कपूर, निर्देशक राज कुमार गुप्ता, संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर, अनुषा डांडेकर, करन कुंद्रा, शशांक खेतान सहित कई अन्य फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे।

फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म की कहानी उन पांच आदमियों के बारे में है जिन्होंने एक खूंखार आतंकवादी को मारकर लाखों लोगों की जान बचाई। यह फिल्म 24 मई को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493