‘इंडियाना जोन्स वी’ की शूटिंग 2019 में होगी शुरू

लॉस एंजेलिस, 28 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग कथित रूप से ब्रॉडवे के संगीतमय नाटक ‘वेस्ट साइट स्टोरी’ के नए रूपांतरण पर काम शुरू करने से पहले ‘इंडियाना जोन्स वी’ फिल्माने की योजना बना रहे हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्देशक एक्शन फिल्म सीरीज की पांचवीं फिल्म को 2020 में रिलीज करने को ध्यान में रखकर इसकी शूटिंग 2019 में शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

इसका मतलब यह भी है कि उनके निर्देशन में बनी इस साल मार्च में रिलीज होने वाली फिल्म ‘रेडी प्लेयर वन’ के बाद ‘इंडियाना जोन्स वी’ उनकी अगली फिल्म होगी।

सितंबर 2017 में यह खबर आई थी कि ‘इंडियाना जोन्स वी’ की पटखता लिखी जा चुकी है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इसे दोबारा से लिखे जाने की जरूरत है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493