नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अनाज भंडारण के मामले में देश की अग्रणी कंपनी नेशनल कोलेटरल मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एनसीएमएल) ने सोमवार को कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कौल संपादित ‘इंडिया कमोडिटी ईयर बुक 2018’ जारी किया। इस मौके पर कंपनी ने अपना पोर्टल ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमकेटी यार्ड डॉट कॉम’ लांच किया। कंपनी का दावा है कि देश में यह उद्योग का पहला पोर्टल है।
एनसीएमएल ने एक बयान में कहा कि ‘इंडिया कमोडिटी ईयर बुक 2018’ एनसीएमएल की ओर से हर वर्ष पेश की जाती है। यह किताब कृषि और कमोडिटी के क्षेत्र में आने वाली नवीनतम परेशानियों और विकास को दर्ज करती है। पुस्तक में भारत के कमोडिटी बाजारों में नकदी, कृषि विपणन सुधार, भारत के कृषि क्षेत्र में पूंजी निर्माण, किसानों के लिए मौसम आधारित फसल बीमा, भारतीय गोदामों में मूल्य प्रीमियम, भारत में कृषि-रसद और कोल्ड चेन जैसे बिंदुओं के अलावा एक लेख तिलहन के क्षेत्र पर भी दिया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिराज हुसैन ने कहा, “मार्केटयार्ड डॉट कॉम, कमोडिटी ट्रेडिंग में भविष्य की सोच रखने वाली वाली एक पहल है जो कमोडिटी प्रतिभागियों, खासकर किसानों की जरूरतों को पूरा करती है। ‘इंडिया कमोडिटी ईयर बुक’ कृषि में महत्वपूर्ण मुद्दों पर नीतियों से संबंधित मूल्यवान अंतर्²ष्टि प्रदान करती है वहीं विषयवस्तु के मामले में इसने लगातार अपनी उच्च गुणवत्ता बनाए रखी है।”
dharmpath.com dharmpath