इंडिया पोकर चैम्पियनशिप अवार्ड्स का आयोजन शनिवार को

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडिया पोकर चैम्पियनशिप (आईपीसी) पुरस्कार समारोह के पहले संस्करण का आयोजन शनिवार को बेंगलुरू में होगा।

इस समारोह में भारत के अग्रणी पोकर गेमिंग पोर्टल ‘द स्पार्टान पोकर’ पहले संस्करण के पुरस्करों को प्रस्तुत करेगा।

आईपीसी पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे।

अभिनेता के अलावा, इस समारोह में ‘द स्पार्टान पोकर’ के प्रबंधन निदेशक और सह-संस्थापक अमीन रोजानी, संस्थापक-निदेशक राजीव कानजानी, समीर राटोनसे और पीटर अब्राहम मौजूद होंगे। ये सभी पोकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

इंडिया पोकर चैम्पियनशिप (आईपीसी) पुरस्कार समारोह में 45 पोकर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस समारोह का मुख्य आकर्षण आईओपीसी पुरस्कार होंगे।

पुरस्कार समारोह के लांच पर अपने एक बयान में रोजानी ने कहा, “मैं इस समारोह के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस जगत का हिस्सा बनने के बाद से मैंने पोकर के खेल में विकास होते हुए देखा है। यह कौशल आधारित खेल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493