इंडिया यामाहा ने नया डिस्क ब्रेक बाजार में उतारा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते रहने के प्रयास में इंडिया यामाहा मोटर ने मंगलवार को अपने कामयाब स्कूटर सिग्नस अल्फा के डिस्क ब्रेक ‘वेरिएंट’ को भारतीय बाजार में उतारा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, सिग्नस अल्फा का यह नया वेरिएंट जून के मध्य से 52,556 रुपये कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) पर यामाहा की सभी डीलरशिप्स में उपलब्ध होगा।

‘इजी टू गो एवं हाई युटिलिटी सिटी मुवर’ की अवधारणा पर आधारित सिग्नस अल्फा को ऐसे उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जो अपने परिवार की जरूरतों के अनुसार अपने लिए स्कूटर खरीदना चाहते हैं।

सिग्नस अल्फा का नया डिस्क ब्रेक वेरिएंट दो शानदार रंगों- रेडिएंट स्यान एवं मार्बल ब्लैक में उपलब्ध होगा। सिग्नस अल्फा का ड्रम ब्रेक वेरिएंट भी बाजार में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493