इंडिया रनवे वीक पर छाए मीका, दर्शन

नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘मैरी कॉम’ के चर्चित अभिनेता दर्शन कुमार और गायक मीका सिंह ने इंडिया रनवे वीक विंटर/फेस्टिव 2015 में डिजाइनर हिम्मत सिंह के मंच पर अपने जलवे बिखेरे।

एक बयान के मुताबिक, मीका और दर्शन डिजाइनर फैशन वीक के शुरुआती शो में रैंप पर चहलकदमी की। हिम्मत सिंह अपने शिल्प कौशल और संस्कति से जुड़े डिजाइनों के लिए जाने जाते हैं।

हिम्मत ने बॉलीवुड के कई सितारे जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और अजय देवगन के लिए कपड़े डिजाइन किया है। उन्होंने फैशन शो की शुरुआत अपने ‘रॉयल हेरिटेज कलेक्शन’ से की।

शो में कई डिजाइनरों ने अपनी परिधानों को पेश किया।

तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में विंटर फेस्टिव 2015 कलेक्शन कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हुआ और यह रविवार तक चलेगा।

फैशन शो के पांचवे संस्करण में लगभग 40 डिजाइनर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493