‘इंडिया लर्न गोल्फ वीक’ के लिए एकजुट हुए संघ, क्लब, खिलाड़ी

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में गोल्फ को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए शुरू की जा रही एक पहल ‘इंडिया लर्न गोल्फ वीक’ को पांच संघों के अलावा गगनजीत भुल्लर और राहिल गांगजी जैसे एशिया टूर पेशेवर खिलाड़ियों तथा 16 शहरों के 28 गोल्फ क्लबों ने अपना समर्थन दिया है।

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में गोल्फ को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए शुरू की जा रही एक पहल ‘इंडिया लर्न गोल्फ वीक’ को पांच संघों के अलावा गगनजीत भुल्लर और राहिल गांगजी जैसे एशिया टूर पेशेवर खिलाड़ियों तथा 16 शहरों के 28 गोल्फ क्लबों ने अपना समर्थन दिया है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की गई।

‘इंडिया लर्न गोल्फ वीक’ का आयोजन 25 सितम्बर से एक अक्टूबर के बीच किया जाएगा। इसका लक्ष्य 20,000 नए गोल्फ खिलाड़ियों को एक सप्ताह के भीतर गोल्फ का प्रशिक्षण देना है। इस खेल में नई प्रतिभाओं की तलाश के लिए यह अपने आप में बड़े स्तर पर आयोजित की जाने वाली एक अनोखी पहल है।

गोल्फ इंडस्ट्री एसोसिएशन (जीआईए) के अध्यक्ष देवांग डी. शाह ने कहा, “सभी संघों की योजना कुछ समय के लिए एक साथ आकर एक नई पहल पर काम करने की है और हम खुश हैं कि इस क्रम में हमें ‘इंडिया लर्न गोल्फ वीक’ के रूप में एक अवसर मिला है।”

शाह ने इस पहल के सफल होने की उम्मीद जताई है, ताकि देश भर में इस खेल के फनकारों की तलाश कर एक मजबूत आधार तैयार किया जा सके।

जीआईए ने भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू), भारतीय महिला गोल्फ संघ (डब्ल्यूजीएआई), भारतीय राष्ट्रीय गोल्फ संघ (एनजीएआई), गोल्फ कोर्स सुप्रिटेंडेंट एंड मैनेजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जीसीए एंड एमएआई) और अमेरिकी पेशेवर गोल्फ संघ (पीजीए) के साथ मिलकर इस पहल को शुरू किया है।

आईएलजीडब्ल्यू का लक्ष्य पांच साल के अंतराल में एक लाख नए गोल्फ खिलाड़ियों को आकर्षित करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493