‘इंडिया स्ट्राइक्स..’ का हिस्सा बनकर खुश हैं अमित साध

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेब शो ‘इंडिया स्ट्राइक्स-10 डेज’ के लिए तैयारी कर रहे अभिनेता अमित साध का मानना है कि यह उनके द्वारा की गई सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है। यह शो 2016 में उरी में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है।

अमित शो की शूटिंग के सिलसिले में फिलहाल जम्मू में हैं और कुछ दिनों से सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन सोमवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने शूटिंग का अनुभव साझा किया।

अमित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “दोस्तों मैंने आप लोगों को बहुत याद किया। शूटिंग बहुत अच्छे से हुई। यह मेरे पूरे करयिर में सबसे ज्यादा चुनौतपूर्ण किरदार है। लेकिन, अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं यह सब दोबारा करूंगा। मैंने बेहतरीन यूनिट सदस्यों और कलाकारों के साथ काम किया है।”

अभिनेता ने कहा कि वह बेसब्री से दर्शकों के लिए इस सीरीज को पेश किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।

‘इंडिया स्ट्राइक्स-10 डेज’ शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब ‘इंडियाज मोस्ट फीयरलेस’ के पहले अध्याय पर आधारित है।

शो में अमित मेजर टैंगो के किरदार में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493