इंडोनेशिया ओपन : इंतानोन ने जीता महिला एकल खिताब

जकार्ता, 7 जून (आईएएनएस)। थाईलैंड की रातनाचोक इंतानोन ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया है।

पूर्व विश्व चैम्पियन और छठी वरीय इंतानोन ने रविवार को हुए इस 800,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के फाइनल में जापान की युई हाशिमोतो को हराया।

सेमीफाइनल में चीन की शिजियान वांग को हराने वाले इंतानोन ने गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले को 21-11, 21-10 से जीता। यह मैच 42 मिनट चला।

इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। तीन हार इंतानोन विजयी रही हैं जबकि एक बार हाशिमोतो की जीत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493