इंडोनेशिया ओपन : पुरुष युगल खिताब पर दक्षिण कोरिया का कब्जा

जकार्ता, 7 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया है।

को सुंग ह्यून और शिन बाए चोएल की जोड़ी ने इस 800,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के फाइनल में चीन के फू हाएफेंग और झांग नान को पराजित किया।

ह्यून और चोएल ने गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले को 21-16 16-21 21-19 से जीता। यह मैच 53 मिनट चला।

इस टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब जापान और महिला एकल खिताब थाईलैंड ने जीता। मिश्रित युगल और महिला युगल खिताब पर चीन का कब्जा रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493