जकार्ता, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा द्वीप के एक जंगल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने कहा कि मध्य जावा और पूर्वी जावा की सीमा पर रविवार को उधर से गुजरने वाले लोगों ने आग जलाई, जो भड़कर चारों तरफ फैल गई।
सुतोपो ने बचावकर्मियों के हवाले से बताया कि इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath