इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स समुद्र से बरामद (लीड-1)

जकार्ता, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया प्रशासन ने गुरुवार को बताया कि एक गोताखोर ने जावा समुद्र से दुर्घटनाग्रस्त लॉयन एयर विमान जेटी610 का ब्लैक बॉक्स बरामद किया है।

इस हादसे में 189 लोगों की मौत हुई थी।

परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता बैतुल इहवान ने सिन्हुआ को बताया, “प्रारंभिक जानकारी के आधार पर हमने इसे (ब्लैक बॉक्स) बरामद कर लिया है।”

प्रवक्ता ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि यह तांजुंग कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त नए बोइंग 737 मैक्स 8 जेट विमान का डेटा रिकॉर्डर है या कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर। विमान ने सोएकर्णो-हत्ता हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद यह दुर्घटना का शिकार हो गया था।

तानजुंग कारावांग के आसपास खोज अभियान चलाया जा रहा है जहां विमान का आखिरी बार एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क हुआ था।

अब तक एक दर्जन लोगों के मानव अवशेष बरामद किए हैं, जो 49 बैगों में हैं। लेकिन फिलहाल किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। परिवारों के डीएनए के नमूने भी लिए गए हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को इंडोनेशिया का किफायती विमान लॉयन एयर जेटी610 जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में 189 लोग सवार थे। विमान के कैप्टन भारत के भव्य सुनेजा थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493