इंडोनेशिया : जहाज में आग, 10 मरे

जकार्ता, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सेंट्रल सुलावेसी प्रांत में एक यात्री जहाज में आग लग गई और वह डूब गया, जिसके बाद बचावकर्मियों ने अबतक 10 शव बरामद कर लिए हैं और 126 लोगों को बचा लिया है। एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता बामबैंग इरवन ने कहा कि सुलावेसी प्रांत के बाउबाउ नगर से बंगई बंदरगाह के लिए चला केएम फुंग्का परमाता शुक्रवार को मध्य इंडोनेशिया में सागू द्वीप से लगे समुद्र में डूब गया।

उन्होंने कहा, “जहाज में आग लग गई और अंत में वह सागू द्वीप से लगे समुद्र में डूब गया।”

जिंदा बचे लोगों को शनिवार सुबह बंगाई बंदरगाह लाया गया।

परिवहन मंत्रालय के समुद्री यातायात के महानिदेशक आर. अगस एच. पर्नोमो ने कहा, “लापता लोगों की तलाश में खोजी और बचाव अभियान जारी था। दुर्घटनास्थल वाले इलाके में सघनता से खोजबीन अभियान चलाया जा रहा था।”

इंडोनेशिया में जहाज परिवहन का लोकप्रिय साधन है। इंडोनेशिया में लगभग 17,500 द्वीप हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493