इंडोनेशिया : भूकंप, सुनामी में मारे गए सामूहिक कब्र में दफनाए जाएंगे

जकार्ता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया प्रशासन सोमवार को भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में मारे गए सैकड़ों लोगों को सामूहिक तौर पर दफन करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर 28 सिंतबर को भूकंप आया था। खोज एवं राहत अभियान अभी भी जारी है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा कि शवों के सामूहिक दफन की प्रक्रिया पालू के बाहरी इलाके में होगी।

भूकंप और सुनामी से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र पालू है, जहां आपदा के दौरान मारे गए कुल 832 लोगों में से 821 लोगों की मौत हुई थी।

इस बीच राहत टीमों ने 7.5 तीव्रता के भूकंप में ढही इमारतों के मलबे से लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी रखा है। विनाशकारी आपदा से 540 लोग घायल हुए जो अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 16,732 लोग विस्थापित हुए हैं।

बीएनपीबी के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन पालू में बिजली आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल करने पर काम कर रहा है।

व्यावसायिक उड़ानों के लिए पालू हवाईअड्डे पर संचालन बहाल कर दिया गया है।

इंडोनेशिया का स्वास्थ्य मंत्रालय भी अतिरिक्त दवाइयों व स्वास्थ्य सुविधाओं की आपूर्ति कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493