जकार्ता, 3 अगस्त (आईएएनएस)। माउंट गमालामा ज्वालामुखी के फटने से बुधवार को इंडोनेशिया के पूर्वी इलाके में हवाईअड्डे को मजबूरन बंद करना पड़ा।
आपदा एजेंसी ने इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि ज्वालामुखी फटने के कारण तेरानाते शहर में बाबुल्लाह हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा।
अधिकारी ने कहा कि ज्वालामुखी फटने से 4.6 तीव्रता का भूकंप आया और ज्वालामुखी की राख 600 मीटर तक फैल गई।
उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को नहीं निकाला गया है।
ज्वालामुखी फटने के कारण फैली राख के कारण अक्सर इंडोनेशिया के पूर्वी इलाके में मौजूद हवाईअड्डे से आस्ट्रेलिया जाने वाली उड़ानों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा है।
माउंट गामालामा इंडोनेशिया के सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
dharmpath.com dharmpath