इंडोनेशिया में नौका पलटने से 1 की मौत, 4 लापता

इस हादसे के बाद शनिवार को खोज एवं तलाश का काम जारी है।

बाली खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख डीडी हंजार ने बताया, “हमने शनिवार को एक शव बरामद किया और चार लापता लोगों की तलाश जारी है।”

प्रमुख ने कहा कि नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इसमें 37 यात्रियों और चालक दल के 14 सदस्य ही सवार होने चाहिए थे।

हंजार ने कहा, “हमने 76 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और एक शव बरामद हुआ है। चार लोगों के लापता होने की सूचना है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।”

अधिकारी ने कहा कि शनिवार को जारी बचाव कार्यो में बाली और पूर्वी जावा के बचाव दल, नौसेना और पुलिस भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि एक हेलीकॉप्टर और जहाजों को भी बचाव कार्यो में मदद के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493