स्थानीय बचाव दल के प्रमुख ने यह जानकारी दी है।
बाली के खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख दीदी हंजर ने कहा कि यह दुर्घटना शाम 7.30 बजे उस दौरान घटी, जब नूसा लेंबोंगन और नूसा केनिनगन को जोड़ने वाले इस पुल पर जरूरत से अधिक भार हो गया।
उन्होंने समाचार एजेंसी को फोन पर बताया, एक धार्मिक समारोह के दौरान अत्यधिक लोगों और वाहनों के गुजरने से यह घटना घटी।
हंजर ने कहा कि बचाव दल ने तुरंत पीड़ितों को बचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी और पानी में गिरे अन्य पीड़ितों की तलाश शुरू कर दी।
dharmpath.com dharmpath