इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 10 की मौत

जकार्ता, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा प्रांत में मंगलवार रात और बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ तथा इसके बाद हुए भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। तीन अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि बाढ़ के कारण गरुत जिले में सैकड़ों लोग विस्थापित हुए, जहां भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया।

उन्होंने बताया कि आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। एक अन्य लापता है।

सुमेदांग जिले में भूस्खलन के कारण मंगलवार रात दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हैं।

लापता लोगों की खोज के साथ-साथ राहत कार्य भी जारी हैं। इसमें सेना के जवान, पुलिस स्थानीय आपदा एजेंसी और खोज एवं राहत कार्यालय के कर्मचारी शामिल हैं।

सुतोपो ने बताया कि सैकड़ों प्रभावित लोगों को सरकारी इमारतों तथा सैन्य स्टेशनों पर ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493