इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलनों में मरने वालों की संख्या 77 हुई

जकार्ता, 18 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पपुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को जयापुरा जिला के गावों में बाढ़ और भूस्खलन होने के बाद 116 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 41 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी कई लोग लापता हैं।

अधिकारी ने सिन्हुआ से कहा, “हमारे कर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।”

4,000 से ज्यादा लोग अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थानों पर स्थित शिविरों में रुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493