देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों को खोजने के लिए सोमवार को सैंकड़ों बचाव कर्मियों ने अभियान शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा, “आज (सोमवार) के अभियान का लक्ष्य मृतकों और अन्य प्रभावित व्यक्तियों की खोज करना है।”
अधिकारी ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
एजेंसी ने इससे पहले बताया था कि आपदा में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सैकड़ों मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया कि इस आपदा से पुरवोरेजो, बंजरनेगारा और केबूमेन जिले सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि शनिवार से जारी भारी बारिश से इस आपदा में सोलह जिले और शहर प्रभावित हुए हैं। भूस्खलन की जद में सड़कें भी आ गई हैं, जिसके कारण आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में बाधा हो रही है।
dharmpath.com dharmpath