इंडोनेशिया में बाढ़ से 42 मरे, कई लापता

जकार्ता, 17 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। आपदा विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मूसलाधार बारिश के कारण जयापुरा जिले के कई गांवों में शनिवार को शाम लगभग छह बजे बाढ़ आ गई थी।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपातकाली इकाई के प्रमुख कोरी सिंबोलन ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि, 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सिंबोलन ने कहा कि दर्जनों घरों, इमारतों और पुलों के नष्ट होने के कारण लगभग 3,000 लोगों को घर छोड़कर कहीं अन्य शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा कि नदी के ऊपर भूस्खलन होने से नदी में मिट्टी इकट्ठी हो गई थी जिससे पानी का बहाव रुक गया था। हालिया बारिश के कारण मिट्टी बह जाने से यह बाढ़ आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493