इंडोनेशिया में बाढ़, 2 मरे

जकार्ता, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के अचेह प्रांत में बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रीय अपादा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो के हवाले से बताया कि अचेह टेंगारा और अचेत बरत जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई।

सुतोपो के मुताबिक, एक लापता शख्स की तलाश जारी है जबकि बाढ़ में बह गए तीन ग्रामीणों को बचा लिया गया है।

बाढ़ के तेज प्रवाह से 298 घर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे लोगों को अपने घरों को छोड़कर मस्जिदों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

सैनिक, आपता राहतकर्मी और स्वयंसेवी राहत एवं बचाव कार्यो में लगे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493