इंडोनेशिया में भूकंप के झटके

जकार्ता, 12 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर सोमवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान एवं माल की हानि की कोई खबर नहीं है।

भूकंप के झटके सुबह 6.15 बजे महसूस किए गए, इसका केंद्र जावा के सुकाबूमी में समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई में रहा।

इंड़ोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (बीएनपीबी) ने कहा कि भूकंप के झटके राजधानी जकार्ता में भी महसूस किए गए।

इंडोनेशया के मौसम विभाग ने सुनामी की संभावना को खारिज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493