जकार्ता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
भूकंप के झटके रात 12.27 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तरी मालूकु प्रांत के हालमाहेरा में 146 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में दर्ज किया गया।
अधिकारी ने कहा, “हालांकि, हमने सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।”
dharmpath.com dharmpath