जकार्ता, 2 मई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप के लामपुंग प्रांत में सोमवार को भूकंप के झटके महूसस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिम तांगामस शहर से 23 किलोमीटर दूर दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि इंडोनेशिया भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है, जिसे ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जाता है।
dharmpath.com dharmpath