इंडोनेशिया में भूकंप बाद सुनामी से मृतकों की संख्या बढ़कर 405 हुई

जकार्ता, 30 सितंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में रिक्टर पैमाने 7.5 की तीव्रता पर आए भूकंप के बाद आई सुनामी के चलते हुए हादसों में रविवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 405 हो गई।

देश के आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, बचाव कार्य अभी भी जारी है।

सीएनएन के अनुसार, द्वीप में शुक्रवार को आए भूकंप के बाद पानी इमारतों में घुस गया और 350,000 लोगों की आबादी वाले तटीय शहर पालू के घरों को बहा ले गया।

इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुग्रोहो ने रविवार को मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि 400 अन्य बुरी तरह से घायल हुए हैं और कई अभी भी मलबों के नीचे दबे हुए हैं।

सुतोपो ने कहा कि बिजली और दूरसंचार सेवाएं ठप हो गई हैं, जिसके चलते पालू और पास के मछुआरे समुदाय डोंगगाला तक पहुंच बनाने में दिक्कत हो रही है।

इंडोनेशिया में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के प्रमुख जेन जेलफेंड ने सीएनएन को बताया, “ऐसा सिर्फ शहरी इलाकों में नहीं है बल्कि दूरदराज के इलाकों में रह रहे समुदायों तक भी पहुंच बनाने में मुश्किल हो रही है।”

शहर के अधिकारियों ने शनिवार को भूकंप की आशंका के चलते लोगों से घरों में नहीं जाने और इमारतों से दूर सोने का आग्रह किया।

सुतोपो ने कहा कि एक स्थानीय अस्पताल के क्षतिग्रस्त होने के बाद चिकित्सकों ने इमारत के बाहर दर्जनों घायलों का उपचार किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493