देश के मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने उत्तर सुलावेसी के मध्य भाग में सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की थी।
यहां 6.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था।
एक अधिकारी इवान कुर्नियावन ने फोन पर बताया, “हमने सुनामी चेतावनी हटा दी है।”
कुर्नियावन ने कहा कि भूकंप जकार्ता के स्थानीय समयानुसार तड़के 3.23 बजे आया।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि उत्तरी सुलावेसी से अभी तक जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं आई है।
dharmpath.com dharmpath