जकार्ता, 18 जनवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के मालुकू प्रांत में भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 22 घायल हो गए।
राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार को रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसमें 200 से अधिक घर नष्ट हो गए।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ‘सुतोपो पुरवू नुगरोहो’ के प्रवक्ता ने बताया कि बुरू जिले में घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं।
उन्होंने बताया कि भूकंप की वजह से 68 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए, जबकि एक मस्जिद भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
dharmpath.com dharmpath