इंडोनेशिया में भूस्खलन से 9 मरे, 34 लापता

जकार्ता, 1 जनवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूस्खलन में 30 घर धंस गए जिससे करीब नौ लोगों की मौत हो गई। 34 लोग लापता हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा कि सुकाबुमी शहर में बचाव अभियान चल जारी है जहां सोमवार रात भूस्खलन हुआ था।

बारिश और कीचड़ से हालात मुश्किल हो गए हैं। आपातकालीन दल पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के कारण मलबों के नीचे दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493