इंडोनेशिया में भूस्खलन, 12 की मौत (लीड-1)

जकार्ता, 29 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के वेस्ट जावा प्रांत के सुकाबुमी जिले में शनिवार की रात भूस्खलन के बाद बचावकर्मियों ने 12 लोगों के शव बरामद किए हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया कि सैनिक, कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी भूस्खलन में नष्ट हो चुके मकानों के मलबे में लापता हुए सभी लोगों के शव बरामद करने के बाद इस अभियान को समाप्त कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अुनसार, नुग्रोहो ने बताया, “सभी 12 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।”

प्रवक्ता ने बताया कि तेज बारिश के कारण शनिवार रात 10.30 बजे तेगल पंजांग गांव में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 11 मकान ढह गए।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अभी तक 300 लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।

भारी बारिश के दौरान इंडोनेशिया में भूस्खलन की घटनाएं आम हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493