जकार्ता, 26 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के मध्य जावा में भूस्खलन के बाद 150 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आपदा शमन अधिकारी कतुर सुबन्द्रियो ने बताया कि भारी वर्षा से बंजरनेगरा जिले में गुरुवार को लगातार तीन और शुक्रवार को दो भूस्खलन हुए।
भूस्खलन के कारण फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, 14 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 158 लोग विस्थापित हुए हैं।
पीड़ित लोग सुरक्षित क्षेत्रों में चले गए हैं और लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक रसोई घर खोले गए हैं।
हाल के वर्षो में बंजरनेगरा जिले में कई भूस्खलन हुए हैं। भूस्खलन की वजह से जनवरी 2006 और दिसंबर 2014 में कई लोगों की मौत हुई थी।
dharmpath.com dharmpath