इंडोनेशिया में भूस्खलन, 4 की मौत

जकार्ता, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आपदा एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जकार्ता, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिमी इंडोनेशिया में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आपदा एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने बताया कि बंतेन प्रांत के लेबाक जिले में स्थित सितोरेक गांव में एक पारंपरिक सोने के खनन परिसर में भूस्खलन के कारण चार खनन कर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

प्रवक्ता ने कहा कि मूसलाधार बारिश के कारण एक पहाड़ी की मिट्टी खिसक गई और खननकर्मियों के टेंटों पर गिर गई।

सुतोपो ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर पीड़ितों को बाहर निकाल लिया है।

प्रांतीय आपदा एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक, इससे पहले सोमवार को भी प्रांत में एक अन्य भूस्खलन हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493