‘वंडरफुल इंडोनेशिया चाइनीज न्यू ईयर’ नामक इस आयोजन का शुभारंभ बुधवार को इंडोनेशिया के लोकप्रिय बाली द्वीप रिसॉर्ट में किया गया।
इस क्रम में चीन के हांगकांग, चीन के ताइवान और अन्य दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों सहित करीब 65 वाणिज्यिक उड़ानों से चीनी पर्यटक बाली पहुंचे।
पर्यटन मंत्री एरिफ याहया ने कहा कि ऐसे आयोजन पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “चीन के लोगों में बाली मनपसंद जगह दिखाई पड़ती है।”
पिछले साल करीब 13 लाख चीनी पर्यटक इंडोनेशिया आए थे। इस साल के आखिर तक 20 लाख चीनी पर्यटकों के इंडोनेशिया आने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath