विडोडो ने कहा, “हम जनइच्छा का सम्मान करते हैं। साथ ही रैली में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए उलेमाओं के शुक्रगुजार हैं। लेकिन मुझे शाम में हुई हिंसा पर खेद है।”
विडोडो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमें पता चला है कि राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग इस तरह की स्थिति का लाभ उठा रहे हैं।”
राष्ट्रपति ने प्रदर्शनकारियों से अपने क्षेत्रों में लौट जाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को 50,000 लोगों ने जकार्ता के गवर्नर बासुकी तिहाजा पुरनामा पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मार्च निकाला था। पुरनामा ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
प्रदर्शन रात के समय हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले बरसाए। पुलिस को हिंसा पर काबू पाने में कई घंटे लगे।
dharmpath.com dharmpath