इंडोनेशिया, वियतनाम के साथ करीबी रिश्ता चाह रहा है अमेरिका

वाशिंगटन, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने कहा कि वह इंडोनेशिया और वियतनाम के साथ अमेरिका के रिश्ते को अपने सप्ताह भर चलने वाले दौरे पर और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

जकार्ता जाने के दौरान हवाई जहाज में मैटिस और संवाददाताओं के बीच बातचीत की प्रतिलिपि को अमेरिकी रक्षा विभाग ने सोमवार को जारी किया। इसमें कहा गया है कि मैटिस ने कहा, “हम समुद्री सहयोग में अपने प्रयासों को तो जारी रखेंगे ही, साथ ही हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच इंडोनेशिया को केंद्र बिंदु के रूप में समर्थन भी देंगे।”

वियतनाम में किस लक्ष्य को हासिल करने की आशा है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वियतनाम अधिकारियों से बात करूंगा और आग्रह करूंगा कि दोनों देशों की सेनाओं के रिश्ते को विश्वास और सहयोग पर आधारित बनाने के लिए ‘व्यावहारिक कदम’ तलाशें।”

बतौर रक्षा मंत्री मैटिस की यह पहली इंडोनेशिया और वियतनाम यात्रा है।

उन्होंने कहा, “मैं इन देशों में बहुत कुछ सुनने की इच्छा रखता हूं।” उन्होंने कहा कि उनके पास दोनों देशों में उनके समकक्षों के साथ ‘पूर्ण एजेंडा’ है।

मैटिस वियतनाम जाने से पहले अपनी तीन दिवसीय दौरे के दौरान इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो और रक्षा मंत्री रयामिजार्ड रयाकुडु से मुलाकात करेंगे। मैटिस ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि वियतनाम में उनका कार्यक्रम क्या होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493