इंडोनेशिया 2032 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी पेश करेगा

जकार्ता, 5 सितंबर (आईएएनएस)। 18वें एशियाई खेलों के सफल आयोजन के बाद इंडोनेशिया ने अब 2032 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया की मानव विकास और सांस्कृतिक मामलों की समन्वयक मंत्री के रूप में कार्यरत पुआन महारानी ने इसकी जानकारी दी।

पुआन ने कहा कि इंडोनेशिया विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आधिकारिक रूप से प्रस्ताव देगा।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति जोको विडोडो ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है कि इंडोनेशिया 2032 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी में हिस्सा लेगा।”

इंडोनेशिया में रविवार को 18वें एशियाई खेलों का समापन सफल रूप से हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493