जकार्ता, 13 मई (आईएएनएस)। पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुराबया शहर में तीन चर्च में धार्मिक सभा के दौरान आत्मघाती हमलावरों के खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। इस हमले में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता फ्रांस बरुं ग ने मीडिया को बताया कि ये विस्फोट एनगैजल मैड्या क्षेत्र के सेंटा मारिया चर्च, डिपोनेगोरो स्ट्रीट स्थित गेरेजा क्रिस्टन इंडोनेशिया चर्च और अर्जुनो स्ट्रीट स्थित पेंटेकोस्टा चर्च में हुए।
पुलिस के मुताबिक, पहला विस्फोट सुबह 7.15 बजे (जकार्ता के समयानुसार) हुआ और फिर पांच मिनट के अंतराल पर बाकी विस्फोट हुए।
चर्च के धर्मोपदेश के अनुयायियों जैसी वेशभूषा में पहुंचे हमलावरों ने विस्फोट कर डाला।
बारुंग ने कहा कि पुलिस ने जांच के लिए घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है।
dharmpath.com dharmpath