इंदिरा गांधी स्टेडियम का दौरा करेगा डब्ल्यूबीओ प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व मुक्केबाजी संगठन (डब्ल्यूबीओ) का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण करेगा।

इस स्टेडियम में जून में भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह का डब्ल्यूबीओ एशिया बेल्ट मैच हो सकता है।

प्रतिनिधिमंडल में डब्ल्यूबीओ प्रमुख माइकल पेरनिक, पहले उपाध्यक्ष जॉन डुगेन, रेफरी मार्क नेल्सन और प्रसारण टीम के लोग शामिल होंगो।

इसके अलावा आईओस बॉक्सिंग प्रोमोशंस 21 फरवरी को नई दिल्ली के नोवोटेल में बॉक्सिंग कानक्लेव का आयोजन करा रहा है। इसमें भारत में पेशेवर मुक्केबाजी के जमीनी विकास पर चर्चा होगी।

पेशेवर सर्किट में विजेंदर का प्रवेश शानदार रहा है। वह अब तक अपने करियर के सभी तीन पेशेवर मुकाबले जीत चुके हैं।

विजेंदर का अगला मुकाबला 12 मार्च को लीवरपूल में होना है, लेकिन विपक्षी खिलाड़ी का नाम अब तक तय नहीं हो सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493