इंदौर:पार्षद पद प्रत्याशी चंदू शिंदे की गाडी पर पथराव

इंदौर: सुखलिया क्षेत्र में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंदू शिंदे के वाहन पर कांग्रेस प्रत्याशी राजू भदौरिया के समर्थकों ने पथराव कर दिया और कांच फोड़ दिए।इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता हीरा नगर थाने पर हंगामा करने पहुंचे। वहां उन्होंने भदौरिया के दो कार्यकर्ताओं को पीट दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया। लोधीपुर, हरसिद्धि, आजाद नगर और कंडिलपुरा में भी विवाद हुए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493