भोपाल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में इसी वर्ष अक्टूबर में ग्लोबल इंवेस्टर्स सम्मिट होने वाला है, इस सम्मिट में देश-विदेश के तीन हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। सम्मिट की थीम ‘मेक इन मध्यप्रदेश’ होगी।
भोपाल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में इसी वर्ष अक्टूबर में ग्लोबल इंवेस्टर्स सम्मिट होने वाला है, इस सम्मिट में देश-विदेश के तीन हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। सम्मिट की थीम ‘मेक इन मध्यप्रदेश’ होगी।
आधिकारिक तौर पर बुधवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इन्वेस्टर्स सम्मिट इंदौर के ब्रिलियेंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। जीआईएस 2016 का नेशनल पार्टनर सीआईआई और नॉलेज पार्टनर ई एंड वाय रहेगा।
सम्मिट के लिए नौ फोकस सेक्टर रहेंगे। इन क्षेत्रों में निवेश करने वाले उद्योगपतियों को प्रदेश की औद्योगिक नीति और मध्यप्रदेश की खूबियों से वाकिफ कराया जाएगा।
सम्मिट के लिए फोकस सेक्टर एग्री बिजनेस एंड फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल्स एंड हेंडलूम, फार्मास्युटिकल्स, ऑटोमोबाईल एंड इंजीनियरिंग, टूरिज्म, डिफेंस, रिन्यूवबेल एनर्जी और अर्बन डेवलपमेंट प्रमुख है।
सम्मिट में वैश्विक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न देशों के राजदूतों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है। जापान, दक्षिण कोरिया, यूएई और सिंगापुर ने पार्टनर कंट्री के रूप में समिट में भाग लेने के लिए सहमति दे दी है।
आधिकारिक ब्यौरे के अनुसार, सम्मिट में तीन हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें 500 अंतर्राष्ट्रीय, 1500 देश के अन्य प्रांतों से और करीब 1000 प्रतिभागी मध्यप्रदेश के होंगे। प्रदेश की खूबियों से वाकिफ करवाने के लिए 21 से 23 अक्टूबर तक ब्रिलियेंट कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
प्रदर्शनी में विकास संबंधी गतिविधियों, उपलब्धियों, प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के उत्पादों और बैंक संबंधी सेवाओं को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath