इंदौर टेस्ट : न्यूजीलैंड की पहली पारी 299 रनों पर सिमटी

इंदौर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। रविचंद्रन अश्विन (6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने होल्कर स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में महज 299 रनों पर ही ढेर कर दिया।

किवी टीम पर भारत को पहली पारी में 258 रन की बढ़त मिली है।

सोमवार को मैच के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज सिर्फ एक विकेट हासिल करने में सफल रहे थे। लेकिन, बाकी दो सत्रों में अश्विन और रविन्द्र जडेजा ने किवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जडेजा ने दो विकेट हासिल किए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

न्यूजीलैंड को मार्टिन गुप्टिल (72) और टॉम लाथम ने अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 118 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा जिमी नीशम (71) ही भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक सके, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला और पूरी टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

भारत ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन न देकर अपनी दूसरी पारी खेलने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493