इंदौर नगर निगम ने सौर ऊर्जा के लिए ग्रीन बॉण्ड जारी कर रचा नया इतिहास – मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन साधारण खतरे नहीं हैं। यदि इनसे निपटने के प्रभावी उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले समय में हम जीवन ढूंढते रह जाएंगे। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि इंदौर नगर निगम क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और इंदौरवासियों ने इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन के लिए ग्रीन बॉण्ड जारी करना कोई साधारण कार्य नहीं है। यह धरती को बचाने का महाअभियान है। ग्रीन एनर्जी की दिशा में इंदौर द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों को देख कर गर्व होता है। मेरे सपनों का शहर इंदौर, दुनिया के सपनों का शहर होगा। इंदौर ने नया इतिहास रचा है और कई शहरों को दिशा दिखाई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर नगर निगम द्वारा जारी ग्रीन बॉण्ड की नेशनल स्टाक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए कुशभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493