इंदौर में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की हत्या

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक जोमैटो के डिलीवरी बॉय पर गुरुवार देर रात चाकुओं से हमला कर दिया गया। युवक देर रात को करोल बाग़ में आर्डर की डिलीवरी करने जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोका और पैसे मांगे। मना करने पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। खून से लथमथ खुद बाइक चलाकर अरविंद अस्पताल पंहुचा। यहां पर उसकी हालत बिगड़ते देख उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस से शव को अपने कब्जे में लिया। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक सुनील पुत्र अमृतलाल वर्मा है। युवक राजगढ़ के भगोरा गांव का रहने वाला था। इंदौर में वह बर्फानी धाम क्षेत्र में रहता था। उसका छोटा भाई रवि भी इंदौर में डिलीवरी बॉय का काम करता है। सुनील जोमैटो में काम करता था। गुरुवार रात वह ऑर्डर लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में उसके साथ वारदात हो गई। सुनील के पिता किसान है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493