इंदौर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश

इंदौर- मध्य प्रदेश के इंदौर में नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने होटल में छापा मारकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो वहां नकली नोट लेकर आए थे। इनके कब्जे से कलर प्रिंटर, नोट छापने वाला कागज, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया गया है।

 

पकड़े गए तीनों आरोपी छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने अब्दुल शोएब, रहीश खान और प्रफुल्ल कुमार कोरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे निजी काम से इंदौर आए हैं और होटल में रुके हुए थे। शक होने पर जब उनके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें ₹50,000 के नकली नोटों की एक गड्डी मिली।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493