इंदौर वनडे : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

इंदौर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने रविवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत ने पांच वनडे मैचों की इस सीरीज में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

इस मैच के लिए आस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश में दो बदलाव हुए हैं। हिल्टन कार्टराइट और मैथ्यू वेड के स्थान पर टीम में एरॉन फिंच और पीटर हैंड्सकॉम्ब को शामिल किया गया है।

भारत की अंतिम एकादश में इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

आस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, एरॉन फिंच, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब (विकेटकीपर), केन रिचडर्सन, एस्टन एगर, पैट कमिंस, नाथन कल्टर-नाइल।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493