बेंगलुरू, 7 जून (आईएएनएस)। प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस ने बुधवार को कहा कि वह मूल्य निर्धारण को लेकर अपने पहले के अनुमान पर बरकरार है।
कंपनी ने यह बयान उन खबरों के बाद दिया है, जिसमें कहा गया था कि कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी ने कहा है कि उद्योग में मूल्य निर्धारण में कटौती की संभावनाएं हैं।
कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “मूल्य निर्धारण को लेकर कंपनी का बयान बाजार के साथ साझा किए गए हमारे पहले के अनुमानों से अलग नहीं है।”
बयान में कहा गया, “हम एक बार फिर यह दोहराना चाहते हैं कि हम मूल्य निर्धारण को लेकर नया कुछ नहीं कहना चाहते हैं।”
dharmpath.com dharmpath