इंफोसिस ने इंजीनियरिंग छात्रों के लिए लर्निग एप लांच किया

मैसूर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। वैश्विक सॉफ्टवेयर दिग्गज इंफोसिस ने शनिवार को अगली पीढ़ी का डिजिटल प्लेटफार्म -इंफीटीक्यू लांच किया, जिसका लक्ष्य देश के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सीखने का अनुभव उपलब्ध कराना है।

यह एक मुफ्त प्लेटफार्म है जो भारत के सभी इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है, जो अपने तीसरे और चौथे साल में है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह प्लेटफार्म मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों के लिए उपलब्ध होगा तथा सामग्री, पाठ्यक्रम और समाचार से लैस होगा।

सीखने के पाठ्यक्रम मौलिक समझ प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी के वैचारिक और व्यावहारिक पहलुओं के इर्द-गिर्द केंद्रित होंगे।

यह प्लेटफार्म उन्नत लíनंग सामग्री मुहैया कराएगा, साथ ही छात्रों को संगठनों के साथ भी जोड़ेगा, ताकि उन्हें उद्योग की जानकारी मिल सके और सॉफ्यवेयर दिग्गज की संस्कृति और मूल्य प्रणाली से वे जुड़ सकें।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493