इंफोसिस ने इजरायली कंपनी में 40 लाख डॉलर किया निवेश

बेंगलुरु, 3 अगस्त (आईएएनएस)। प्रमुख वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने बुधवार को एक इजरायली कॉरपोरेशन क्लाउडीएन में 40 लाख डॉलर (27 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा, “क्लाउडएन उद्यमों को सॉफ्टवेयर समाधान और क्लाउड सेवाएं मुहैया कराती है।”

इंफोसिस ने हालांकि इस पांच साल पुरानी इजरायली कंपनी में कितनी हिस्सेदारी ली है, इसका खुलासा नहीं किया है। क्लाउडएन की मौजूदगी अमेरिकी बाजार में भी है।

बीएसई में को दी गई जानकारी में कहा गया है, “इस निवेश के 15 अगस्त तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।”

संयोग से इंफोसिस ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी विप्रो द्वारा एक इजरायली एयरोस्पेस कंपनी एच. आर. गिवोन में एक अज्ञात राशि के निवेश करने के दो दिन बाद ही क्लाउडएन में निवेश की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493