लॉस एंजेलिस, 24 जुलाई (आईएएनएस)। ‘क्रिमिनल माइंड्स’ और ‘डर्ट’ के अभिनेता जोश स्टीवर्ट ‘इंसिडियस : चैप्टर 4’ में काम करेंगे।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म ‘द डार्क नाइट राइसेस’ में नजर आ चुके स्टीवर्ट की भूमिका की अभी घोषणा नहीं की गई है।
फिल्म के पिछले तीनों सीक्वल में नजर आ चुकीं अभिनेत्री लिन शय नई फिल्म में एलिस रेनियर के रूप में वापसी करेंगी। फिल्म 20 अक्टूबर, 2017 को रिलीज होगी।
‘इंसिडियस’ फ्रैंचाइजी 2011 में लांच हुई थी। उसके बाद 2013 में ‘इंसिडियस : चैप्टर 2’ और 2015 में ‘इंसिडियस : चैप्टर 3’ आई।
नई श्रृंखला ‘चैप्टर 4’ का निर्देशन एडम रोबितल करेंगे। इस फिल्म को निर्माता लेह व्हानेल ने लिखा है।
dharmpath.com dharmpath